MP: रजत की कप्तानी में RCB ने रचा स्वर्णिम इतिहास, इंदौरी होना खुद के लिए मानते है लकी

RCB को आईपीएल चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार का इन्दोरी कनेक्शन खास है , इंदौर के रहने वाले रजत पाटीदार को इंदौर जायका से लेकर इन्दोरी अंदाज बेहद पसंद है , इतना ही नहीं रजत पाटीदार को अपने शरीर पर टैटू बनवाना बेहद पसंद है।
साल 2025 का IPL फाइनल देखने के बाद सिर्फ RCB फैन नहीं बल्कि ज्यादातर भारतीय खुश होंगे। 18वें सीजन में शान से खेलना और 18 साल का सूखा खत्म कर ट्रॉफी जीतना वाकई दिल खुश कर देता है। इस ट्रॉफी की कीमत विराट कोहली के खुशी से झलकते आंसू बता गए। लेकिन इतिहास के पन्नों में जब IPL के 18वें सीजन की चैंपियन टीम का नाम लिया जाएगा तो कैप्टन रहे इंदौर के रजत पाटीदार को सबसे पहले याद किया जाएगा। रजत पाटीदार ने इंदौर में ही क्रिकेट खेलना सीखा और MPCA से निकलकर अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में इंदौर का नाम रोशन किया
अब भले ही विराट कोहली ने इस जीत का स्वाद चखने के लिए सालों का इंतजार किया हो लेकिन अब कैप्टन होने के नाते जीत का सहरा रजत पाटीदार के सिर पर ही बंधा है। वैसे अपने बल्ले का कमाल दिखाने वाले पाटीदार भी कुछ कम नहीं है। रजत पाटीदार 2021 से RCB की फ्रेंचाइजी के साथ जुडे़ हुए हैं। उन्होंने इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर 2022 में वापसी की थी। रजत खुद के इन्दोरी होने को लकी मानते।
रजत पाटीदार को टैटू बेहद पसंद हो और उन्होंने इसके बारे में कहा कि उन्हें वारियर मेंटिलिटी वाले टेटू काफी पसंद
रजत का जन्म 1 जून 1993 को इंदौर में हुआ था। रजत 8 साल के थे, तब वे एक क्रिकेट क्लब में शामिल हो गए और बाद में दादाजी ने एक अकादमी में दाखिला दिलाया। रजत ने अपने करियर की शुरुआत एक गेंदबाज के रूप में की और अंडर-15 के बाद बैटिंग पर फोकस किया। 10 साल के होते-होते अपनी उम्र से बड़े लड़कों के साथ मैच खेलने लगे थे। 21 दिसंबर 2023 को रजत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया।