एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगसरकारी-हलचल

MP News: बढ़ती महंगाई को लेकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, टमाटर और मिर्ची की माला गले में डालकर जताया विरोध

मध्यप्रदेश में बढ़ी महंगाई और आसमान छूते सब्जियों के दामों को लेकर प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भोपाल रोशन पुरा चौराहे पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, महिला कांग्रेस की कार्यकताओं ने टमाटर, हरि मिर्च माला गले में डाल कर अपना विरोध जताया। साथ ही शिवराज सरकार के खिलाफ नारे बाजी की है। मध्यप्रदेश में सब्जियों के दाम लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं जिससे महिलाएं परेशान नजर आ रही है। वहीं इस बात को समझते हुए महिला कांग्रेस ने मैदान संभाला है, जहां उन्होंने बड़ी संख्या में रोशनपुरा चौराहा पहुंचकर विरोध दर्ज कराया है।

जनता को राहत देने का किया वादा

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल ने शिवराज और मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, महिलाओं को घर चलाना मुश्किल हो गया है अब सब्जियां गले में डाल कर शोभा बनने की चीज रह गई है। जो शिवराज मामा लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को एक 1 हजार रुपये दे रहे हैं, तो वहीं दूसरे हाथ से छीनने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस ने अपने प्रदर्शन के दौरान गैस सिलेंडर के बढ़े दामों को लेकर भी नाराजगी जाहिर की और कांग्रेस की सरकार आने पर राहत देने का वादा किया।

लगातार बढ़ रहे सब्जियों के दाम

मध्यप्रदेश में इन दिनों लगातार महंगाई बढ़ती चली जा रही है, जहां सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। वहीं इसी को लेकर विरोध-प्रदर्शन का सिलसिला भी शुरू हो चुका है, जहां राजधानी भोपाल में महिला कांग्रेस ने बड़ी संख्या में रोशनपुरा चौराहा पहुंचकर विरोध दर्ज कराया है। उधर, प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी लगातार महंगाई बढ़ने के चलते महिलाएं परेशान नजर आ रही हैं, जहां अब महिला कांग्रेस के साथ मिलकर महिलाएं लगातार विरोध प्रदर्शन करते हुए अपना गुस्सा जाहिर कर रही हैं।

Mahila Congress protest, Bhopal news, Madhya Pradesh news, Madhya Pradesh Congress committee, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी, मध्यप्रदेश न्यूज

Congress
Bhopal
Madhya Pradesh
Madhya Pradesh news
भोपाल
मध्यप्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button