एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP News: आष्टा का चुनावी समीकरण, BJP में 2 नामों की कड़ी टक्कर, कांग्रेस में सिंगल नाम पर चर्चा

(आष्टा से कमल पांचाल की रिपोर्ट)

मध्य प्रदेश में चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद एक तरफ जहां आम लोगों को प्रत्याशियों की घोषणा का बेसब्री से इंतजार है। वहीं नामों के ऐलान से पहले दावेदार भी जोर लगाने में कसर नही छोड़ना चाहते हैं और अपने राजनीतिक आकाओं, समर्थकों के साथ भोपाल से लेकर दिल्ली तक आमद दे रहे है!

बता दें की भाजपा ने अब तक 136 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है जिनमे सीहोर जिले की चार विधानसभा सीटों में से बुधनी, सिहोर, इछावर में प्रत्याशियों के नामों का ऐलान हो चुका है। वहीं जनसंख्या के मामले में जिले की सबसे बड़ी विधान सभा सीट आष्टा पर अब तक प्रत्याशी की घोषणा ना कर दावेदारों की धड़कनों को बड़ा रखा है, तो दूसरी और कांग्रेस ने प्रदेश में अब तक प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं  की है, और अब जानकारी आ रही है की कांग्रेस 150 से ज्यादा प्रत्याशियों के नामों की पहली सूची शारदीय नवरात्रि के पहले दिन 15 अक्टूबर को जारी करेगी और इसमें संभावित सिहोर जिले की चारों विधान सभा के प्रत्याशियों के नामों का ऐलान भी किया जाएगा।लिहाजा आष्टा में दोनो दलों के प्रत्याशियों के अब तक ऐलान न होने से दावेदार भी अंतिम समय में टिकट के लिए जोर लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसी के चलते भाजपा हों या कांग्रेस दोनो दलों के दावेदार भोपाल से लेकर दिल्ली तक नेताओ के यह दस्तक दे रहे है।

भाजपा में 2 नामों में कड़ी टक्कर

33 वर्षों से आष्टा विधान सभा पर कब्जा जमाये हुई भाजपा इस समय कठिन दौर से गुजर रही है, और हालत ऐसे हो चुकी है की दो बार के वर्तमान विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय को भी टिकट नहीं मिलने के आसार दिखाईं देने लग गए है। लिहाज़ा भाजपा की चौथी सूची में सिहोर से सुदेश राय,बुधनी से शिवराज सिंह चौहान, इछावर से करण सिंह वर्मा को पुनः टिकट देकर मैदान में उतारना और आष्टा को होल्ड पर पटकना तो यहीं संकेत दे रहें हैं। फिलहाल, आष्टा से भाजपा के टिकट के लिए प्रबल दावेदारों कैलाश बगाना और सोनू गुणवान में कड़ी टक्कर होती दिखाईं दे रही है और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश और केंद्रिय संगठन इन दो नामों पर गहन चर्चा कर रहा है, लिहाज़ा संभावित कांग्रेस की सूची आने के बाद बीजेपी कैलाश या सोनू में से एक नाम पर मोहर लगा सकती है।

एक और यह खबर आ रही है की कांग्रेस के टिकट से तीन बार हार का मुंह देख चूके और कुछ समय पहले ही भाजपा में शामिल हुए ज़िला पंचायत अध्यक्ष गोपाल इंजीनियर और देवास शाजापुर संसदीय क्षेत्र से सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी को भी चुनाव लड़ाकर चौका सकती है, फ़िलहाल राजनिति के जानकारों को ऐसा होता हुआ दिखाईं नही देता है, क्योंकि इन दोनो के नाम पर भाजपा में अंदरूनी बगावत के आसार बड़ जायेंगे और भीतरघात से भी इंकार नही किया जा सकता जिसके चलते भाजपा को फायदा कम नुकसान ज्यादा होगा।

ऐसे में बीजेपी का केंद्रीय और प्रदेश संगठन संघ और पार्टी कार्यकर्ताओं के विश्वास पर खरा उतरने वाले दावेदार को चुनाव लड़ाने की रणनीति पर ज्यादा जोर देते हुए दिखाई दे रही है। खैर यह भी 1-2 दिनों में सामने आ जाएगा की भाजपा किस दावेदार को चुनावी रण में उतार कर भरोसा जताती है। वहीं कांग्रेस से सिंगल कमल सिंह चौहान का नाम तय माना जा रहा है, और 15 अक्टूबर को जारी होने वाली पहली सूची में ही कमल सिंह चौहान का नाम का ऐलान होने की संभावना जताई जा रही है। वैसे कांग्रेस में एचआर परमाल, डॉ. हेमंत वर्मा, घनश्याम जांगड़ा, राजकुमार मालवीय, जगदीश चौहान सहित कई टिकट के दावेदार है
लेकिन अंदर खानो से आ रही जानकारी के अनुसार कमल सिंह चौहान का कांग्रेस के टिकट से लड़ना तय समझा जा रहा है।

भोपाल, दिल्ली तक दे रहे आमद

संभावित कांग्रेस की पहली सूची शारदीय नवरात्रि के पहले दिन 15 अक्टूबर को जारी हो जाएगी, और इस सूची में आष्टा विधानसभा के प्रत्याशी के नाम का ऐलान तय माना जा रहा है, और भाजपा भी इसके बाद अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा करेंगी। ऐसी खबर मिल रही है, ऐसे में भाजपा कांग्रेस के दावेदारों के आका और समर्थक भोपाल से लेकर दिल्ली तक बड़े नेताओ के पास दस्तक दे रहे है और अपने-अपने दावेदार को टिकट देने की गुजारिश कर रहे हैं। वहीं शिकवा शिकायत का दौर भी जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button