MP में BJP का सदस्यता अभियान, पद्मश्री से सम्मानित दुर्गा बाई ने ली सदस्यता

MP में बीजेपी का सदस्यता अभियान रफ्तार पकड़ रहा है, जहां प्रदेश के मुखिया सीएम डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित दुर्गाबाई को राजधानी भोपाल के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित उनके निवास में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कराई.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संगठन पर्व के दूसरे चरण के अधिकतम सदस्यता दिवस पर रविवार को लोक कलाकार पद्मश्री अवार्डी दुर्गा बाई व्याम के निवास पहुंचकर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी एवं जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी सहित मंडल व बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।
सदस्यता अभियान में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, बीजेपी का सदस्यता अभियान देश और प्रदेश भर में चल रहा है कल हमारे पास पद्मश्री दुर्गाबाई का संदेश आया वह मिलना चाहती है हमसे, कल रानी दुर्गावती की राजधानी संग्रामपुर में कार्यक्रम किया गया। आज हमने उन्हें भाजपा परिवार का हिस्सा बनाया। दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी ऐसे ही लोगों के कारण मिलकर बनी है।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो एमपी में बीजेपी का सदस्यता अभियान रफ्तार पकड़ रहा है, जहां प्रदेश के मुखिया सीएम डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित दुर्गाबाई को राजधानी भोपाल के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित उनके निवास में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कराई।