BJP में संगठनात्मक चुनाव, मंडल अध्यक्ष से लेकर जिलाध्यक्ष तक होंगे निर्वाचित

मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव शुरू हो चुके हैं, जहां बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने चुनाव की प्रक्रिया शुरू कराई। पहला चुनाव राजधानी भोपाल में बूथ नंबर 223 पर हुआ। पहले बूथ पर चुनाव की प्रक्रिया निर्विरोध हुई। बूथ चुनाव के बाद मंडल अध्यक्ष और उसके बाद फिर जिला अध्यक्ष के चुनाव होंगे।
इस अवसर पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, अभियान में अब तक 1 करोड़ 65 लाख से ऊपर सदस्य बने हैं। अब बूथ संगठन पर्व की शुरुआत हुई है। 14 से 20 नवंबर तक बूथ संगठन पर्व शुरू हुआ है। बूथ का सक्रिय सदस्य होने के नाते बूथ 223 के बूथ निर्वाचन में हिस्सा लिया। हर बूथ पर 3 महिलाएं समितियों में जरूरी हैं। बूथ समितियों से पीएम मोदी के गरीब कल्याण के संकल्प को नीचे तक उतारने का काम होगा।
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के बयान पर वीडी शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि, कांग्रेस ने योजना बनाकर आदिवासियों को निशाना बनाया। कांग्रेस के आपराधिक तत्वों ने हमला किया। कांग्रेस अब भ्रम फैला रही हैं।कांग्रेस के षड्यंत्र का पर्दाफास होगा। बीजेपी गौरव दिवस मना रही है। बाबा साहब का अपमान कांग्रेस ने किया है। बीजेपी ने अंबेडकर और गांधी के विचारों को आगे बढ़ाया। कांग्रेसी कभी evm को निशाना बनाते हैं तो कभी अधिकारियों को। ये हमेशा से ही कांग्रेस का चरित्र रहा है। बाबा साहब की प्रतिमा तोड़ने वाला कोई भी हो बचेगा नहीं।
इसी के साथ उन्होंने कहा कि, जब कांग्रेस चुनाव हारती है तो बौखलाकर में ऐसी ही बातें करती है। जीतू पटवारी दिग्विजय सिंह की लाइन पर जा रहे हैं।