MP में राजपत्रित अधिकारी संघ का प्रांतीय सम्मेलन, CM ने की बड़ी घोषणा

राजधानी भोपाल में मध्यप्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ का प्रांतीय सम्मेलन आयोजित किया गया. इस दौरान सम्मेलन में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई खास घोषणाएं करते हुए कर्मचारी-अधिकारियों को संबोधित किया है.
सम्मेलन में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, हम निर्णय करते हैं, लागू करने के लिए नीति बनाने के लिए अधिकारियों की भूमिका होती है। सबसे बड़ा रोल अधिकारियों का भी होता है। अधिकारी कर्मचारी संघ हमारे परिवार की तरह हैं उनकी बहुत बड़ी भूमिका है। जब हम विकास की बात करते हैं तो हमारे अधिकारी-कर्मचारी कैसे पीछे रह सकते हैं इन्हें पीछे नहीं छोड़ सकते। शहर में गांव में गरीब किसान महिला सभी की चिंता कर रहे हैं। आपकी मांगे भी हम ओझल नहीं करेंगे।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा-आपकी सभी सेवा शर्तें विभिन्न मांगों के प्रति हम संवेदनशील है। पहले भी कई मांगे पूरी की है। आगे भी करेंगे। कर्मचारी अधिकारियों का जो मांग पत्र पढ़ा है बहुत बड़ा है। लेकिन बहुत अच्छा भी है। आपका मांगना भी बुरा नहीं है। हम लगातार काम कर रहे हैं। मध्य प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। देश में एक पहचान बनाएगा मध्य प्रदेश। प्रदेश की विरासत की भी बात होगी। प्रदेश के गौरवशाली इतिहास को स्मरण करने की आवश्यकता है। हमारी सरकार ने निर्णय लिया है राजमार्ग पर राजा भोज के नाम पर भूमिपूजन करने वाले हैं। राजा विक्रमादित्य 24 घंटे काम करते थे। विक्रमादित्य से सब सीखा जा सकता है। एक राजमार्ग विक्रमादित्य के नाम पर भी होगा।
सीएम ने कहा कि, सरकारी कर्मचारी अधिकारियों का साल 2016 से पदोन्नति के मसलों से मामला उलझा हुआ है। मंत्रिमंडल की समिति बनाई थी। दोनों वर्गों से बात कर रहे हैं। हम बीच का रास्ता निकल रहे हैं। पदोन्नति के द्वार भी खोले जाएंगे। भगवान महाकाल चाहेंगे तो जल्द घोषणा का अवसर आएगा।