MP में मूंग खरीदी को लेकर सियासत, आंदोलन के लिए कांग्रेस तैयार

मध्यप्रदेश में मूंग की फसल पककर तैयार हो गई है। लेकिन सरकार एमएसपी पर मुंग खरीदी नहीं कर रही है। जिसकी वजह से किसान ओने पौने दामों पर मुंग बेचने को मजबूर है। प्रदेश में उपजाए जा रहे मूंग को सरकार ने जहरीला मानते हुए गर्मी में इसकी खरीद से इंकार कर दिया है। यह निर्णय उपभोक्ताओं के लिए चिंता का विषय बन गया है। वही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि, मूंग खरीदी को लेकर कांग्रेस
किसी भी हद तक लड़ाई लड़ेगी, जहर बीजेपी सरकार के दिमाग में है। हम किसानों के साथ सरकार के पास जाएंगे और सरकार की छाती पर मूंग दलेंगे।
BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, इस प्रकार के स्लोगन देना कांग्रेस को शोभा नहीं देता, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव किसान के बेटे हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान भी किसान के बेटे हैं। बीजेपी नेतृत्व किसानों के लिए कई कदम उठा रही है। कांग्रेस का काम लोगों को भड़काना है। कांग्रेस के खून में यही जींस हैं. मुख्यमंत्री किसान संगठनों से किसान भाइयों से संवाद रहे हैं।
वहीं जिस मूंग को सरकार ने जहरीला बताया है, उसकी खरीद-बिक्री मंडी-बाजारों में जारी है। इस स्थिति ने प्रदेश सरकार की मंशा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि मूंग में जहर के अंश हैं, तो इसकी बिक्री पर पाबंदी क्यों नहीं लगाई जा रही?