एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट, अमित शाह के सामने CM मोहन यादव ने दिखाया जोश

ग्वलियर में अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट के शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री पूरे जोश में नजर आए, मंच से मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा की, अमित शाह की कुशल रणनीति के चलते नक्सलवाद का सफाया हुआ है, मध्यप्रदेश ने 11 दिसंबर को लाल सलाम को आखिरी सलाम कर दिया है। देखिये ये खास रिपोर्ट

ग्वालियर के मेला ग्राउंड में अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट का जिसका शुभारंभ केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संयुक्त रूप से किया।मंच से करीब 2 लाख करोड़ रुपए की औद्योगिक इकाइयों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया गया। इसमें कुल 1655 औद्योगिक इकाइयां शामिल हैं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार लगातार विकास का पहिया आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले आदिवासी अंचल में दो मेडिकल कॉलेजों की सौगात देकर स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि GIS के आधार पर यह संकल्प लिया गया था कि मध्यप्रदेश के हर क्षेत्र और हर वर्ग के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। आज लगभग दो लाख करोड़ रुपए के निवेश की सौगात प्रदेश को दी गई है, जो अपने आप में ऐतिहासिक है।

सीएम मोहन यादव ने नक्सलवाद के मुद्दे पर भी केंद्र और राज्य सरकार की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि, मध्यप्रदेश ने करीब 35 वर्षों तक नक्सलवाद की पीड़ा झेली है, जिसमें कई निर्दोष लोगों की जान गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति के चलते नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई हुई है। सीएम ने कहा कि, आज़ादी के बाद पहली बार मध्यप्रदेश ने 11 दिसंबर को “लाल सलाम को आखिरी सलाम” कहा है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस शासनकाल में नक्सल हिंसा में एक मंत्री तक की जान चली गई थी, और जब सुरक्षा बल नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई करते हैं तो कांग्रेस नेता पुलिस की निंदा करते हुए शोक व्यक्त करते हैं।

ग्वालियर के मेला ग्राउंड से अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट के जरिए निवेश, रोजगार और सुरक्षा को लेकर सरकार का विज़न साफ नजर आया। 2 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों के साथ मध्यप्रदेश को विकास की नई रफ्तार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button