एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट, अमित शाह को भाया CM मोहन यादव का निवेश मॉडल

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ग्वालियर में अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट का उद्घाटन किया , इस दौरान अमित शाह ने खुले मंच से सीएम मोहन की जमकर तारीफ की,  इतना ही नहीं शाह ने मोहन को शिवराज से एक कदम आगे बताते हुए मोहन के क्षेत्रीय निवेश मॉडल की तारीफ करते हुए मध्यप्रदेश के संतुलित विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। 

ग्वालियर एक बड़ा सियासी और आर्थिक संदेश सामने आया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ग्वालियर में आयोजित “अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट” का उद्घाटन किया। इस मंच से अमित शाह को मुख्यमंत्री मोहन यादव का क्षेत्रीय निवेश मॉडल न सिर्फ भाया, बल्कि उन्होंने खुले मंच से सीएम मोहन यादव की जमकर तारीफ भी की है। अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के क्षेत्रीय इन्वेस्टमेंट समिट फॉर्मूले को दूरदर्शी और प्रभावशाली बताया। उन्होंने कहा कि, स्ट्रक्चर्ड इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव की वैज्ञानिक शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में वाइब्रेंट गुजरात के माध्यम से की थी। अमित शाह ने मंच से कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उस मॉडल को एक नई दिशा दी है।

शाह ने कहा राज्य के संतुलित और समावेशी विकास के लिए क्षेत्रीय निवेश कॉन्क्लेव की शुरुआत कर उन्होंने एक ऐसा रास्ता दिखाया है, जिसे आने वाले समय में देश के अन्य राज्य भी अपनाएंगे। अमित शाह ने कहा कि जब निवेश के आंकड़े देखे जाते हैं तो 2 लाख करोड़ रुपये छोटे-छोटे अमाउंट जैसे लगते हैं, लेकिन यह कोई नहीं समझता कि किसी एक क्षेत्र के लिए 2 लाख करोड़ का निवेश कितना बड़ा बदलाव ला सकता है। राज्य का संतुलित विकास नहीं होगा, तो राज्य आगे नहीं बढ़ सकता।

अमित शाह ने कहा कि, मध्यप्रदेश ऐसा राज्य है जो आधे भारत को कम ट्रांसपोर्टेशन लागत में सप्लाई कर सकता है। अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोच-समझकर क्षेत्रीय निवेश कॉन्क्लेव की योजना बनाई है। उन्होंने सीएम मोहन यादव को बधाई देते हुए कहा कि यह मॉडल आने वाले समय में मध्यप्रदेश के विकास की रफ्तार को कई गुना बढ़ाएगा। अमित शाह ने कांग्रेस शासन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि एक समय दिग्विजय सिंह के शासनकाल में मध्यप्रदेश बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उस टैग को हटाने का काम किया और अब मुख्यमंत्री मोहन यादव, शिवराज से भी अधिक ऊर्जा के साथ मध्यप्रदेश को आगे बढ़ाने में जुटे हैं।

ग्वालियर के मंच से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व, विजन और क्षेत्रीय निवेश मॉडल पर खुलकर मुहर लगाई। अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट के जरिए राज्य को संतुलित विकास की नई दिशा मिलती नजर आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button