एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बड़ा दावा, बोले– हनुमान जी आदिवासी थे!

मध्यप्रदेश की सियासत में हनुमान जी को लेकर बयानबाज़ी तेज़ हो गई है, प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने हनुमान जी को लेकर बड़ा दावा करते हुए उन्हें आदिवासी बताया है। सिंघार ने कहा कि, भगवान राम की वानर सेना आदिवासी थी और राम को विजय आदिवासियों के सहयोग से मिली।

सेंधवा में आदिवासी समुदाय को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आदिवासी समाज की पहचान, संस्कृति और आत्मसम्मान को लेकर बड़ा बयान दिया, उन्होंने कहा कि, हनुमान जी आदिवासी थे और भगवान राम की वानर सेना भी आदिवासी समाज से जुड़ी थी, सिंघार ने दावा किया कि भगवान राम को युद्ध में सफलता आदिवासियों के सहयोग से मिली। 

उन्होंने कहा कि, आदिवासियों की अपनी अलग संस्कृति, परंपरा और पहचान है , हम सभी हिंदुस्तानी हैं,  सिंघार ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब पीएम मोदी हनुमान जी की पतंग उड़ाते हैं, मतलब आदिवासियों को उड़ा रहे है, आदिवासी कमजोर नहीं हैं, हमारे पास परंपरा भी है, पहचान भी है और आत्मसम्मान के साथ तीर-कमान की ताक़त भी है।

कार्यक्रम में मौजूद आदिवासी समाज के लोगों ने भी अपने अधिकारों और पहचान को लेकर एकजुटता दिखाई. उमंग सिंघार के इस बयान के बाद सियासी हलकों में हलचल तेज़ हो गई है। अब देखना होगा कि इस बयान पर सत्तापक्ष की क्या प्रतिक्रिया सामने आती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button