MP में कृषि मंत्री का गैर जिम्मेदाराना बयान, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मांगा इस्तीफा

मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना का गैर जिम्मेदाराना बयान सामने आया हैं। प्रदेश में खाद की समस्या को लेकर उन्होंने अजीबगरीब तर्क दिया है। मंत्री ने कहा कि, खाद वितरण मेरा विषय नहीं है। वहीं इस पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने जमकर हमला बोला हैं।
प्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना का अजीबोगरीब बयान आया है। प्रदेश में खाद की समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि, यह मेरा विषय नहीं है। मेरा विभाग नहीं है, सहकारिता के जरिए खरीदी होती है। खाद वितरण सहकारिता करती है। प्रदेश में खाद की कहीं कमी नहीं है, जहां कमी है हमें बता दीजिए। कांग्रेस के आरोप निराधार हैं।
कृषि मंत्री के बयान पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने हमला बोला हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्यायों का पता नहीं है, तो कृषि मंत्री इस्तीफा दें। यह प्रदेश के मंत्री का अल्पज्ञान है। किसानों के मंत्री होकर किसानों की बात करना नहीं चाहते है। किसान क्या खेतों में खाद नहीं डालता है। वहीं सिंघार ने इस्तीफे की भी मांग की है।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना का गैर जिम्मेदाराना बयान सामने आया हैं। प्रदेश में खाद की समस्या को लेकर उन्होंने अजीबगरीब तर्क दिया है। मंत्री ने कहा कि, खाद वितरण मेरा विषय नहीं है। वहीं इस पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने जमकर हमला बोला हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट एमपी न्यूज भोपाल