MP: मोहनखेड़ा जैन तीर्थ से बागेश्वर बाबा का बयान, बोले- सनातनी आपस में नहीं करें तनातनी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जैन और हिंदू समाज को एक बताते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि, अगर कोई कट्टर हिन्दू है, तो वह जैन भी है। मोहनखेड़ा जैन तीर्थ की पावन भूमि से बागेश्वर बाबा ने यह बात कही, साथ ही कहा की, सनातनी आपस में तनातनी नहीं करे हैं.
धार जिले की सरदारपुर तहसील के ग्राम राजगढ़ स्थित मोहनखेड़ा जैन तीर्थ सोमवार को श्रद्धा और सनातन एकता का साक्षी बना। यहां बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा और प्रवचन सुनने के लिए हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कथा से पूर्व पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मोहनखेड़ा जैन तीर्थ में दर्शन किए , वही उन्होंने कहा मोहनखेड़ा में गौसेवा बहुत होती है , ये ऐसा क्षेत्र है जहाँ सड़कों पर गौमाता नहीं मिलती है, सड़कों पर शेर मिल सकता है।
मीडिया से चर्चा के दौरान बागेश्वर बाबा ने कहा पंडित 15 फरवरी को बागेश्वर धाम में आयोजित होने वाले कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया। बाबा ने जैन और हिंदू धर्म की एकता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि दोनों धर्म सनातन संस्कृति की अविभाज्य परंपराएं हैं। यदि कोई कट्टर हिन्दू है, तो वह जैन ही है। सनातनी आपस में तनातनी नहीं करे , सनातनी और संत एकजुट रहे।
साथ ही स्पष्ट किया कि, भारत में लव जिहाद, लैंड जिहाद और धर्मांतरण को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। मोहनखेड़ा जैन तीर्थ की पावन भूमि से दिया बागेश्वर बाबा का ये बयान सनातन परंपरा की एकता और सामाजिक चेतना का आह्वान है।


