MP: बागेश्वर सरकार का ऐलान, दिल्ली से वृंदावन तक निकलेगी हिंदू एकता पदयात्रा

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर हिंदू एकता पदयात्रा निकालने वाले हैं। इस बार यह यात्रा 170 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। दिल्ली से वृंदावन की इस यात्रा को पूरा होने में 10 दिन लगेंगे। वृंदावन में इस यात्रा की रूपरेखा बनाई गई।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी आगामी ‘सनातन एकता पदयात्रा’ के दूसरे चरण की तैयारियां तेज़ कर दी हैं. यह पदयात्रा 7 नवंबर से 16 नवंबर तक दिल्ली से वृंदावन तक चलेगी. हाल ही में उन्होंने वृंदावन में एक संत समागम का आयोजन किया था, जिसमें उन्होंने सभी संतों, कथावाचकों और प्रबुद्धजनों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया और यात्रा के लिए सहयोग मांगा.
बाबा बागेश्वर एक बार फिर हिंदू सनातन एकता पदयात्रा निकालने जा रहे हैं, जिसका दूसरा चरण 7 नवंबर से 16 नवंबर तक दिल्ली से वृंदावन तक निकाला जाएगा. यात्रा का मकसद गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा, भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग, यमुना नदी की सफाई अभियान और श्रीकृष्ण जन्मभूमि की प्रतिष्ठा स्थापित करना है।
बैठक में उपस्थित सभी संतों ने यात्रा को सफल बनाने के लिए तन, मन और धन से सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने इसे एक राष्ट्रीय यज्ञ बताया। सभी ने अपने अनुयायियों और भक्तों से पदयात्रा में भाग लेने का आह्वान किया।
वृंदावन के कृष्ण कृपा धाम आश्रम में एक मीटिंग हुई। इसमें देश भर से 200 से ज्यादा साधु-संत शामिल हुए। मीटिंग में यात्रा की प्लानिंग, अनुशासन और धार्मिक नियमों पर बात हुई।