एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: आवेदकों को मिला भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र, CM मोहन यादव ने किया सम्मानित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में नागरिकता संशोधन अधिनियम के अंतर्गत मध्यप्रदेश राज्य के प्रथम तीन आवेदकों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान कर, मध्यप्रदेश शासन की तरफ से उनका स्वागत किया।

CAA के अंतर्गत पहले आवेदक समीर सेलवानी और संजना सेलवानी के पिता पाकिस्तान में रह रहे थे। 2012 से ये भारत में रह रहे हैं। इन्होंने CAA के अंतर्गत मई में आवेदन किया था। तीसरी आवेदक राखी दास बांग्लादेश से हैं। इन्हे भी भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकता संबंधी कठिनाई का निराकरण कर, एक ऐसा रिश्ता पुनर्स्थापित करने का प्रयास किया, जो अखण्ड भारत की याद दिलाता है।

इसी के साथ उन्होंने कहा कि, 1947 के पहले तत्कालीन सरकार द्वारा जो निर्णय किया गया था कि हम अपने देश में सभी अल्पसंख्यकों की रक्षा और उनकी चिंता करेंगे। इस भरोसे से हिंदू, सिक्ख, जैन, बौद्ध, ईसाई, पारसी भारत के पूर्व हिस्से बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में रह गए थे। काल के प्रवाह में उनको भारत में आने से मना कर दिया गया। उनपर प्रतिबंध लगा दिया गया और इन्हें विदेशी माना गया। जबकि ये मूल रूप से विदेशी नहीं थे। ये उस अखण्ड भारत के हिस्सा थे। ये सिर्फ तत्कालीन सरकार के भरोसे से वहां रह गए थे। बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सरकारें उनकी सुरक्षा उपलब्ध नहीं करा पा रही थी।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में नागरिकता संशोधन अधिनियम के अंतर्गत मध्यप्रदेश राज्य के प्रथम तीन आवेदकों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान कर, मध्यप्रदेश शासन की तरफ से उनका स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button