MP में बिसरा मुंडा जयंती, गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए वीडी शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा शुक्रवार को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर फंदा जनपद के भानपुर, केकड़िया ग्राम पंचायत में आयोजित समारोह में शामिल हुए।
इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि, भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती है। उन्होंने जनजातीय समाज और संस्कृति के हित में जो काम किए, उसके आधार पर उन्हें ’धरती आबा’ कहा गया। वर्तमान झारखंड के एक दूरस्थ अंचल में आदिवासी समाज में पैदा हुए भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति का बिगुल बजाया था। आज हम सभी के लिए गौरव का दिन है और प्रदेश के नागरिकों, पार्टी कार्यकर्ताओं को जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं तथा बधाई देता हूं। कार्यक्रम को राष्ट्रीय जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य ने भी संबोधित किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि आज बिहार से प्रधानमंत्री ने करोड़ों आदिवासी भाई और बहनों के साथ संपूर्ण देश ने जनजाति गौरव दिवस को मनाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा जी की जन्म जयंती पर डेढ़ सौ रुपए का डाक टिकट जारी किया है। भगवान बिरसा मुंडा के परिवार के लोगों को प्रधानमंत्री जी ने सम्मानित किया और संपूर्ण देश में समग्र उत्थान के लिए 75000 करोड़ की भर्ती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान को प्रारंभ किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छिंदवाड़ा और जबलपुर में शंकर शाह, रघुनाथ शाह की स्मृति में बड़ा स्मारक, संग्रहालय की सौगातें दी है। जनजाति बाहुल्य ब्लाकों में भगवान बिरसा मुंडा जी के स्मृति में वन, उपवन बनाने का प्रधानमंत्री ने घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आदिवासी भाई-बहनों का विकास करने का कार्य प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध होकर कर रही है।
वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने विजयपुर में कांग्रेस के कुछ बूथों पर वापस मतदान कराने को लेकर कहा कि कांग्रेस अभी से ही अपनी हार की खीझ उतारने लगी है। विजयपुर और बुधनी में हमारी पार्टी के प्रत्याशी प्रचंड बहमुतों से जीत हासिल करेंगे।
गौरव दिवस कार्यक्रम के दौरान भोपाल ग्रामीण जिला अध्यक्ष केदारसिंह मंडलोई, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, जनपद अध्यक्ष प्रमोद राजपूत एवं सरपंच राधा बाई डालचंद सहित सरकारी अधिकारी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान सिकल सेल एवं अन्य बीमारियों की जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।