MP: BJP के स्थापना दिवस पर जोश में CM मोहन यादव, PM नरेंद्र मोदी को बताया असली धुरंधर

BJP के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जोशीला भाषण देकर कार्यकर्ताओं में जोश फूंका , इस दौरान सीएम मोहन ने कहा कि, अब धुरंधर-2 का जमाना चल रहा, पीएम मोदी असली धुरंधर है जिन्होंने पाकिस्तान को ठिकाने लगाया , वही उन्होंने बीजेपी की तुलना फीनिक्स पक्षी से की है।
बीजेपी के 47वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जोशीला अंदाज़ देखने को मिला है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम ने पार्टी की विचारधारा, नेतृत्व और उपलब्धियों को लेकर दमदार संदेश दिया…अपने भाषण में उन्होंने भाजपा की तुलना फीनिक्स पक्षी से करते हुए कहा कि, कौन सा फीनिक्स पक्षी है जो राख बनकर फिर जीवित हो जाता है, हमने वह पक्षी नहीं देखा, लेकिन हमने बीजेपी को देखा है, जिसकी विचारधारा अटल और अमर हो गई है।
इस मौके पर सीएम ने कहा कि, भारत तीसरा देश बन गया है, जो अपने दुश्मनों को उनके देश में घुसकर मारता है, जो हमारे अपने देश के अंदर कष्ट देते हैं। मोदी जी के माध्यम से धुरंधर 2 का समय चल रहा है, लेकिन हमें धुरंधर 1 का समय भी याद आता है। हमें मालूम है कि नकली नोट छाप-छापकर पाकिस्तान परेशान करता था। उस पाकिस्तान को भी क्या ठिकाने लगाया। यह असली धुरंधर का जमाना है।
कुल मिलाकर एमपी की सियासी पिक्चर में सीएम मोहन यादव ने धुरंधर वाला ट्रेलर दिखाकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में न सिर्फ जोश भरा बल्कि संगठन की विचारधारा, नेतृत्व और राष्ट्र सुरक्षा को लेकर स्पष्ट संदेश भी दिया.



