एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: BJP का गांव-बस्ती मेगा मिशन, मंत्री-सांसद और विधायक संभालेंगे मैदान

मध्य प्रदेश की सियासत अब शहरों से निकलकर गांव-गांव पहुंचने जा रही है।  जी हाँ बीजेपी ने “मेगा मिशन” यानि गांव चलो बस्ती चलो अभियान छेड़ दिया है, जहां मंत्री, सांसद और विधायक अब सीधे जनता के दरवाजे पर दस्तक देंगे! 7 अप्रैल से शुरू हो रहा ये अभियान सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं बल्कि 2028 की सियासी ज़मीन तैयार करने का बड़ा प्लान माना जा रहा है.

मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी  ने ग्रामीण स्तर पर अपनी संगठनात्मक संरचना को और मज़बूत करने के लिए एक व्यापक रणनीति तैयार की है. नाम है “गांव-बस्ती चलो अभियान”…और लक्ष्य साफ है , संगठन को जड़ से मजबूत करना। 7 से 12 अप्रैल तक चलने वाले इस छह दिवसीय मेगा कैंपेन में बीजेपी के हर बड़े चेहरे को मैदान में उतरने का निर्देश है। 

मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर ,यहां तक कि नगर परिषद अध्यक्ष और संगठन के पदाधिकारी भी सीधे गांवों और बस्तियों में पहुंचेंगे। रणनीति बेहद साफ और सटीक है , हर विधानसभा क्षेत्र में 50 जगहों पर चौपाल सजेगी जहां जनता से सीधा संवाद होगा…इन चौपालों के जरिए पार्टी किसानों, युवाओं और महिलाओं तक पहुंचने की कोशिश करेगी…लेकिन ये सिर्फ संवाद नहीं बल्कि फीडबैक लेने और जमीनी सच्चाई समझने का भी मिशन है। 

साफ है कि बीजेपी अब चुनावी मोड में पहले से ज्यादा एक्टिव हो रही है। कुल मिलाकर एमपी बीजेपी की सियासत अब सीधे गांव की चौपाल से होकर गुजरेगी…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button