MP में BJP का सदस्यता अभियान, वीडी शर्मा ने बताया- अब तक कौन रहा अव्वल

MP में इन दिनों BJP का सदस्यता महा अभियान चल रहा है, जहां BJP के सदस्यता महाअभियान में लगातार सदस्यों की संख्या बढ़ती नजर आ रही है। वहीं अब सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने प्रेस वार्ता करते हुए अहम जानकारी दी है।
मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि, संगठन पर्व में मैदान में 41 लाख कार्यकर्ता उतरे है है। पार्टी का सभी 64871 बूथों पर सदस्य बनाने का अभियान चल रहा है।
सोमवार को प्रदेश बीजेपी ऑफिस में मीडिया से चर्चा करते हुए शर्मा ने बताया कि पार्टी ने डिजिटल तरीकों से अब तक 40,92, 401 सदस्य बनाए है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भरे 37,7,683 सदस्यता फार्म भरे है। उन्होंने कहा कि, इस बार पार्टी के कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में नया रिकॉर्ड बनाएंगे।
उन्होंने बताया कि, संगठन पर्व में अच्छे प्रदर्शन करने वाले 12 जिलों में मंदसौर, इंदौर नगर, अशोकनगर, इंदौर ग्रामीण, उज्जैन नगर, भोपाल नगर, जबलपुर नगर, भोपाल ग्रामीण, पन्ना एवं आगर हैं। और श्रेष्ठ 10 विधानसभों में इंदौर-1, मल्हारगढ, इंदौर-2, भोपाल मध्य, अशोकनगर, गरोठ, आगर, मंदसौर, जबलपुर कैंट एवं नर्मदापुरम शामिल है।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो एमपी में इन दिनों BJP का सदस्यता महा अभियान चल रहा है, जहां BJP के सदस्यता महाअभियान में लगातार सदस्यों की संख्या बढ़ती नजर आ रही है। वहीं अब सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने प्रेस वार्ता करते हुए अहम जानकारी दी है।