एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

नितिन नबीन बने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष, नई टीम में MP के इन युवाओं को मिल सकती है जगह

नितिन नबीन के अध्यक्ष बनने के साथ ही संगठन में युवा नेतृत्व को बड़ी जिम्मेदारी मिलने के संकेत भी मिलने लगे हैं। खास बात ये है कि नितिन नबीन का मध्यप्रदेश से पुराना और मजबूत रिश्ता रहा है, जिसके बाद नितिन नबीन की टीम में एमपी के कई नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

बीजेपी को नया राष्ट्रीय नेतृत्व मिल चुका है। नितिन नबीन भारतीय जनता पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। जल्द ही नितिन नबीन अपनी नई टीम का ऐलान करेंगे ,नितिन नबीन की टीम में  युवा चेहरे होंगे और  एमपी के कई नेताओं की जिम्मेदारी मिल सकती है।  दरअसल नितिन नबीन का मध्यप्रदेश से पुराना नाता रहा है। वे करीब तीन साल तक बीजेपी युवा मोर्चा के मध्यप्रदेश प्रभारी रहे हैं। साल 2010 में उन्हें मध्यप्रदेश युवा मोर्चा का प्रदेश प्रभारी बनाया गया था। उस समय जीतू जिराती युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष थे। नितिन नबीन और जीतू जिराती के बीच पुराना राजनीतिक और व्यक्तिगत जुड़ाव बताया जाता है, जिसे संगठन के भीतर मजबूत रिश्ते के तौर पर देखा जाता है।

इतना ही नहीं, उस दौर में रजनीश अग्रवाल युवा मोर्चा की टीम में प्रदेश महामंत्री थे। यहां तक कि रजनीश अग्रवाल की शादी में नितिन नबीन खुद घोड़ी चढ़ाने पहुंचे थे, इन्हीं पुराने रिश्तों और संगठनात्मक अनुभव के चलते यह माना जा रहा है कि नितिन नबीन अपनी नई राष्ट्रीय टीम में मध्यप्रदेश के कई नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। संगठन में यह भी चर्चा है कि युवा नेताओं को आगे बढ़ाने की रणनीति के तहत एमपी से उभरते चेहरों को राष्ट्रीय स्तर पर मौका मिल सकता है।

नितिन नबीन के नेतृत्व में बीजेपी संगठन में नई रणनीति और नए चेहरों की एंट्री तय मानी जा रही है। मध्यप्रदेश से उनका पुराना जुड़ाव अब राज्य के नेताओं के लिए नए अवसर भी खोल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button