एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष
BJP के कार्यकारी अध्यक्ष बने नितीन नबीन, कैसा रहा अब तक का सियासी सफर, जानिए

नितिन नबीन सिन्हा को BJP का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। नितिन नबीन सिन्हा कायस्थ समुदाय से हैं। वे सामाजिक कार्यकर्ता हैं। दिग्गज भाजपा नेता नवीन किशोर सिन्हा के बेटे हैं। वह बांकीपुर से 4 बार विधायक हैं।
उन्होंने 2020 के बिहार विधानसभा चुनावों में लगभग 84,000 वोटों से जीत हासिल की। पिछले चुनाव में उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को भारी अंतर से हराया था।
पुष्पम प्रिया चौधरी भी इस चुनाव में भारी अंतर से हार गईं।वह पटना जिले के बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले बिहार विधान सभा के सदस्य हैं। वह भाजयुमो के राष्ट्रीय महासचिव भी थे।



