एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: बुधनी के रण में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों का ऐलान, बड़े नेता संभालेंगे कमान

बुधनी उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। एमपी के नेताओं सहित दूसरे राज्य के नेता भी बुधनी चुनाव में दम दिखाएंगे, पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय,अशोक गहलोत , सचिन पायलट जेसे नेताओं को प्रचार की कमान सौंपी है।

बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में 40 नाम हैं। मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व सीएम कमलनाथ, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को इस लिस्ट में जगह दी गई है। वही  राजस्थान पूर्व सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट भी कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।

दोनों सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होगा। 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। बुधनी में कांग्रेस जीत के लिए पूरा जोर लगा रही है, वही विजयपुर में अपनी सीट बचाने के लिए कांग्रेस नेता दम दिखाने मैदान में उतरेंगे कुल मिलाकर अब देखना होगा कि उपचुनाव में कांग्रेस क्या कमाल करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button