CM मोहन यादव ने गिनाई बजट की खुबियां, बोले- MP के विकास को मिलेगी रफ़्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्रीय बजट को मध्यप्रदेश के बजट की आत्मा बताया, सीएम मोहन यादव ने कहा कि, मध्य प्रदेश और केंद्र सरकार का बजट एक आत्मा से तालमेल करते हुए चल रहा है। बजट में निवेशकों के विश्वास को कायम रखने का काम किया गया है।
मोदी सरकार द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट की खूबियों को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव राजधानी भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में मीडिया से रूबरू हुए। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, केंद्रीय बजट
विकसित भारत के संकल्पों की सिद्धि की दिशा में एक बड़ा और ठोस कदम है। यह बजट गरीब, युवा, अन्नदाता और महिला शसक्तीकरण के चारों स्तंभों को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। स्टार्टअप, इनोवेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे आधुनिक क्षेत्रों को बढ़ावा देते हुए यह बजट अंत्योदय की भावना को सशक्त करता है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, महिला उद्यमिता को लेकर लखपति दीदी योजना पर विशेष जोर दिया गया है। सीएम ने कहा मध्यप्रदेश और केंद्र सरकार का बजट एक-दूसरे से अलग नहीं, बल्कि एक ही आत्मा से तालमेल करते हुए चल रहा है। सिटी इकोनॉमिक रीजन बनाने की नीति मध्यप्रदेश के शहरी विकास के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगी।
कुल मिलाकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि केंद्रीय बजट और मध्यप्रदेश का विज़न एक ही दिशा में आगे बढ़ रहा है। निवेश, नवाचार और समावेशी विकास के सहारे मध्यप्रदेश को आर्थिक मजबूती की नई ऊंचाइयों पर ले जाने की तैयारी पूरी है।



