MP: मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, किसानों को मिली राहत, शुरू होगी गेहूं खरीदी

मध्यप्रदेश की मोहन कैबिनेट की अहम बैठक में किसानों को बड़ी राहत देने वाले फैसले लिए गए हैं। एमएसएमई प्रदेश में गेंहू की खरीदी 10 अप्रेल की बजाय 9 अप्रेल से शुरू की जाएगी , वही चना और मसूर की खरीदी को भी मंजूरी दी है। क्या हैं ये बड़े फैसले….
मध्यप्रदेश के किसानों के लिए राहत भरी खबर है… सरकार ने गेहूं खरीदी की तारीख 10 अप्रैल से पहले करते हुए अब 9 अप्रैल से ही खरीदी शुरू करने का फैसला लिया है। इस बार खास बात ये है कि छोटे किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी…पहले छोटे किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा, उसके बाद बड़े किसानों की बारी आएगी। एमएसएमई मंत्री चैतन्य कश्यप ने इन फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि बारदानों की उपलब्धि सुनिश्चित की गई है , 178 लाख मेट्रिक टन गेंहू खरीदी की सीमा है जिसे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। 3 हजार 627 उपार्जन केंद्रों पर होगी खरीदी.
कैबिनेट ने इसके अलावा चना और मसूर की खरीदी को भी मंजूरी दी है…चना 5000 रुपए प्रति क्विंटल और मसूर 5800 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से खरीदी जाएगी। सरकार चने के कुल उत्पादन का 25 प्रतिशत और मसूर का 100 प्रतिशत खरीदी करेगी। इसके लिए 3174 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है।
मध्यप्रदेश सरकार के इन फैसलों से किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है…खासतौर पर छोटे किसानों को प्राथमिकता देना एक अहम कदम माना जा रहा है।



