एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: सरकार नियुक्त करेगी चीफ व्हिप, CM मोहन यादव ने तैयार किया फॉर्मूला

CM डॉ. मोहन यादव सरकार विधानसभा के भीतर सियासी मैनेजमेंट को और मजबूत करने की तैयारी में है। बीजेपी बहुत जल्द विधानसभा में मुख्य सचेतक यानी चीफ व्हिप की नियुक्ति कर सकती है। ये पद सिर्फ दलीय अनुशासन तक सीमित नहीं, बल्कि सरकार के फ्लोर मैनेजमेंट की रीढ़ माना जाता है। खास बात ये कि जिस नेता को यह जिम्मेदारी मिलेगी, उसे कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया जाएगा।

मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार एक अहम राजनीतिक फैसले की ओर बढ़ रही है। बीजेपी विधानसभा में मुख्य सचेतक का पद भरने की तैयारी में है। मुख्य सचेतक सदन में विधायकों की उपस्थिति सुनिश्चित करेगा, दलीय अनुशासन बनाए रखेगा। सूत्रों के मुताबिक, इस पद के लिए पार्टी के वरिष्ठ और अनुभवी विधायकों के नामों पर मंथन चल रहा है। इस दौड़ में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा और पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के नाम सबसे आगे बताए जा रहे हैं।

हालांकि, अजय विश्नोई को लेकर यह भी चर्चा है कि उन्हें विधायक दल के कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है। फिलहाल, विधानसभा में सरकार के फ्लोर मैनेजमेंट की पूरी जिम्मेदारी संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय संभाल रहे हैं। मुख्य सचेतक की नियुक्ति के बाद उनका कार्यभार कम होगा और सरकार सदन में ज्यादा संगठित और आक्रामक रणनीति के साथ नजर आएगी।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस नियुक्ति पर अंतिम फैसला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बीच विचार-विमर्श के बाद ही लिया जाएगा। यह नियुक्ति आने वाले विधानसभा सत्रों को देखते हुए बेहद अहम है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button