एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: CM मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल की हाईलेवल मीटिंग!, निगम-मंडल में इन नामों पर बनी सहमति

MP में अब जल्दी ही निगम-मंडल, प्राधिकरण के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों के साथ ही बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति के नाम का ऐलान हो सकता है, जहां इसे लेकर एक अहम बैठक सीएम डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बीच संपन्न हुई है, जिसमें निगम-मंडल और प्राधिकरण के साथ-साथ बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति के नाम तय हो चुके हैं. वहीं इन नामों को दिल्ली भेजा गया है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल स्थित शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बीच एक बड़ी और उच्चस्तरीय बैठक हुई है। मुख्यमंत्री आवास में हुई बैठक में निगम-मंडल के 48 से 52 नाम के बीच सहमति बनी है. साथ ही प्रदेश कार्यसमिति के नामों को शनिवार देर शाम दिल्ली भेजा गया है। 48 से 52 नामों की सूची में निगम-मंडल प्राधिकरण के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नाम है और बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति में 90 से 95 नामों को अब केंद्र नेतृत्व एक बार अपने स्तर पर सूची को वेरीफाई करके सरकार को पुनः भेजेगा।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार निगम-मंडल की नियुक्तियों को लेकर प्रदेश सरकार और संगठन की यह अंतिम बैठक थी। बड़ी खबर तो यह है कि, सूची में कई चौकाने वाले नाम है, और जिला स्तर पर राजनीति को बैलेंस करने से कई नए नाम सूची में शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button