MP: CM मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल का दिल्ली दौरा, राज्यसभा चुनाव पर हाई लेवल मंथन!

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के दिल्ली दौरे ने मध्यप्रदेश की धड़कन बढ़ा दी है। राज्यसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में एमपी बीजेपी का पॉवर शो हुआ जहाँ मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभी सांसदों के साथ वन टू वन चर्चा की, एमपी बीजेपी के महाजुटान से सियासी गलियारों में चर्चा है कि आखिर क्या तय हो रहा है दिल्ली दरबार में?
दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन जहां एमपी बीजेपी के दिग्गज चेहरे जुटे और राज्यसभा चुनाव को लेकर हाई लेवल मंथन हुआ। बैठक में प्रदेश के लगभग सभी सांसद शामिल हुए, इस खास बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मौजूद रहे लेकिन बैठक में केंद्रीय स्तर के दिग्गजों ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी ने हलचल बढ़ा दी.
सूत्रों के मुताबिक सीएम मोहन यादव ने सांसदों से वन-टू-वन चर्चा कर फीडबैक लिया…राज्यसभा चुनाव के समीकरण, संगठन की रणनीति , और आने वाले सियासी फैसलों पर विस्तार से मंथन हुआ। इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन और दुर्गादास उइके से भी अहम चर्चा की गई। बैठक में खजुराहो सांसद वीडी शर्मा और इंदौर सांसद शंकर लालवानी समेत सभी सांसद मौजूद रहे।
सूत्र ये भी बता रहे हैं कि निगम-मंडलों में नियुक्तियों को लेकर भी मंथन हुआ और माना जा रहा है कि सीएम मोहन यादव के पश्चिम बंगाल दौरे के बाद निगम-मंडलों की नियुक्ति सूची कभी भी जारी हो सकती है। कुल मिलाकर दिल्ली की इस सियासी बैठक ने साफ कर दिया है कि मध्य प्रदेश बीजेपी अब चुनावी मोड में पूरी तरह एक्टिव है। राज्यसभा चुनाव हो या निगम-मंडलों की नियुक्तियां…हर फैसले पर दिल्ली से लेकर भोपाल तक गहन मंथन जारी है…! फ़िलहाल इतना ही.



