MP: CM मोहन यादव का बड़ा बयान, पुत्र मोह पर दी सख्त नसीहत

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने “नेता पुत्र” यानी राजनीतिक परिवारवाद पर बड़ा बयान दिया है। युवा विधायक सम्मेलन के मंच से सीएम मोहन यादव ने साफ शब्दों में कहा कि, अगर हम कुछ बने हैं , तो बच्चों को जबरदस्ती नेता मत बनाओ…बच्चों में दम होगा तो वे कुछ नेता बन जाएंगे। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नरेंद्र सिंह तोमर की मौजूदगी में सीएम मोहन के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है.
राजधानी भोपाल में आयोजित युवा विधायक सम्मेलन के मंच से मुख्यमंत्री मोहन यादव ने साफ शब्दों में कहा कि, राजनीति विरासत से नहीं, क्षमता से चलनी चाहिए। उन्होंने ऐतिहासिक उदाहरण देते हुए कहा कि राजा विक्रमादित्य और द्वारकाधीश ने विराट साम्राज्य चलाया लेकिन कभी अपने बच्चों को राजा नहीं बनाया। हम कुछ बने तो इसका मतलब ये नहीं कि हमारे बच्चे भी नेता बनें… अगर उनमें दम होगा तो वो खुद आगे आएंगे… मोहन यादव ने यह भी साफ किया कि जबरदस्ती बच्चों को राजनीति में लाकर नेता बनाने की कोशिश करते है तो कई बार हमारी राजनीति ख़राब हो जाती है।
इस बयान की खास बात ये रही कि मंच पर विधानसभा स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष सहित 3 राज्यों के 45 MLA मौजूद थे। ऐसे में इस बयान के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं…क्या यह सिर्फ एक सामान्य नसीहत थी, या फिर इसके पीछे कोई बड़ा सियासी संदेश छिपा है…इस बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है…परिवारवाद बनाम योग्यता की बहस एक बार फिर केंद्र में आ गई है…



