MP: CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, MP पुलिस में बड़ा बदलाव

मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा फैसला लिया है, अब प्रशासनिक ढांचे की तरह पुलिस विभाग में भी बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं। राज्य सरकार ने ACS की तर्ज पर अब DG और ADG स्तर के अधिकारियों को संभाग प्रभारी बनाया है…यानी अब हर संभाग में कानून व्यवस्था पर सीधी नजर रखने के लिए सीनियर पुलिस अफसर तैनात होंगे…इस फैसले को आने वाले समय में यूसीसी की तैयारी से भी जोड़कर देखा जा रहा है…
मध्यप्रदेश में पुलिस व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए सरकार ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। अब प्रदेश के सभी संभागों में DG, स्पेशल DG और ADG स्तर के अधिकारियों को प्रभारी बनाया गया है , ये अधिकारी संभागीय स्तर पर कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे… और पुलिसिंग की मॉनिटरिंग भी करेंगे…सरकार के इस फैसले के तहत भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत सभी संभागों में वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की गई है…
भोपाल संभाग में वरुण कपूर, इंदौर संभाग में आदर्श कटियार, उज्जैन संभाग में उपेंद्र कुमार जैन, ग्वालियर संभाग में प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव, जबलपुर संभाग में पंकज कुमार श्रीवास्तव, रीवा संभाग में अनिल कुमार, चंबल संभाग में जी अखेतो सेमा, नर्मदापुरम संभाग में रवि कुमार गुप्ता, सागर संभाग में अनंत कुमार सिंह और शहडोल संभाग में राजाबाबू सिंह को जिम्मेदारी दी गई। इन अधिकारियों के पास रेंज स्तर पर तैनात आईजी के अलावा भी कानून व्यवस्था की निगरानी का अधिकार होगा…
सूत्रों के मुताबिक, गृह विभाग की तरफ से समान नागरिक संहिता यानी UCC लागू करने की तैयारियां भी तेज हैं…और इसी को देखते हुए कानून व्यवस्था को और सख्त और प्रभावी बनाने के लिए यह तैनाती की गई है। कुल मिलाकर मध्यप्रदेश में पुलिस व्यवस्था अब नए ढांचे में काम करती नजर आएगी जहां हर संभाग में सीनियर अफसरों की सीधी निगरानी होगी।



