MP: राज्य वन विकास निगम के 50 वर्ष पूर्ण, ZOO बढ़ाने पर CM मोहन यादव का ऐलान

मोहन सरकार मध्यप्रदेश में वन्य प्राणियों की सुरक्षा के लिए Rescue Center और Zoo बढ़ाएगी, ये बात उन्होंने राज्य वन विकास निगम की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर भोपाल में स्वर्ण जयंती वर्ष का उद्घाटन एवं राष्ट्रीय कार्यशाला के सम्बोधन में कही।
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने राज्य वन विकास निगम की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ किया. स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित इस कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने वनों को लेकर बेहतरीन काम करने वाले अधिकारियों को सम्मानित भी किया.
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि किसी भी निगम की 50 वर्ष की यात्रा गौरवशाली रहती है. लक्ष्य के साथ उपलब्धि हासिल करना बहुत ऐतिहासिक है.. मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश के साथ अब महाराष्ट्र में भी वन विकास निगम काम कर रहा है.. वन विकास निगम की अगली छलांग और लंबी होनी चाहिए।
सीएम ने कहा मध्य प्रदेश में सागौन बहुत अच्छा है. वन विकास निगम भविष्य की रणनीति को तैयार करें…इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि वन विभाग में लगातार अवसर बढ़ते जा रहे हैं। हम वन्य प्राणियों की सुरक्षा के लिए Rescue Center और Zoo बढ़ाने पर फोकस कर रहे हैं।