एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: कैबिनेट की बैठक में हुआ खास फैसला, अब मोहन सरकार ने दी ये बड़ी सौगात

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक में बड़ा एलान करते हुए प्रॉपर्टी टैक्स खरीदी एंव स्टांप ड्यूटी पर छूट के साथ ही मंदसौर को नई तहसील की सौगात दी है। बैठक के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट में हुए फैसले की जानकारी दी है।

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि, अनौपचारिक बैठक के दौरान केंद्रीय बजट में विभाग से संबंधित सरकार की योजनाओं पर ध्यान दें, कैसे मध्य प्रदेश में सारी योजनाएं ला सकें, इस पर मंत्री ध्यान देंगे। साथ ही नई आईटी पॉलिसी भी बनाई गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैठक के दौरान मंत्रियों को निर्देश दिए कि, केंद्रीय बजट में अपने-अपने विभाग से संबंधित सरकार की योजनाओं पर ध्यान दें। सावन के महीने में शिव मंदिर के आसपास आवागमन सुगम रहे. इसकी चिंता की जाए। वहीं श्रद्धालुओं को मंदिर आने में कोई दिक्कत ना हो, इसके लिए सड़क की व्यवस्था बेहतर तरीके से की जाए। नदी-नालों में जलभराव की स्थिति ना बने, इस पर भी ध्यान देने के लिए कहा गया है।

कैबिनेट बैठक में आईटी क्षेत्र में निवेश आए, इसके लिए नई पॉलिसी बनाई गई है। सिंगल विंडो क्लीयरेंस, कैपिटल एक्सपेंडिचर, किराए, मार्केटिंग , क्वालिटी में राज्य सरकार मदद करेगी। सस्ती दरों पर भूमि दी जाएगी। रजिस्ट्रेशन प्रॉपर्टी टैक्स समेत सभी में छूट देने वाले हैं। देश की सभी आईटी पॉलिसी करने अध्ययन कर मध्य प्रदेश की आईटी पॉलिसी बनाई है। बैठक के दौरान मंदसौर की जनता को बड़ा तोहफा दिया गया है। सरकार ने धूंधड़ को तहसील बनाने की घोषणा कर दी है।

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि, आदिवासी समुदाय को रोजगार दिया जाएगा। भारत सरकार की तरफ से कहा गया है कि, इंदौर में बायो सीएनजी प्लांट के बारे में केस स्टडी होना चाहिए। कोरोना के समय में राज्य सरकार ने निशुल्क अनाज बांटा था। राज्य सरकार ने एमपी सिविल स्टेट को 75 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की है।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक में प्रॉपर्टी टैक्स खरीदी पर स्टांप ड्यूटी पर छूट, मंदसौर को नई तहसील की सौगात दी है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट में हुए फैसले की जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button