MP: मोहन सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, ब्याज और जुर्माने की राशि को किया माफ़

मध्यप्रदेश के किसानों को मोहन सरकार ने बड़ी राहत दी है, सरकार ने जलकर की बकाया राशि के ब्याज और जुर्माने को माफ़ कर दिया है, कैबिनेट बैठक में सीएम मोहन ने मंजूरी देते हुए प्रदेश के प्रदेश के 35 लाख किसानों को राहत दी है।
मंगलवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई, जिसमे कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई , कैबिनेट बैठक प्रदेश के किसानों को लेकर खास फैसला लिया गया। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि, बकाया जलकर में ब्याज और जुर्माने की राशि माफ की गई। इससे 35 लाख किसानों की फायदा होगा। यह ब्याज और दंड की राशि 84 करोड़ 17 लाख माफ की गई है, अब किसानों को मार्च 2026 तक मूल कर की राशि जमा करना होगा।
डिप्टी सीएम ने बताया कि, MSP के तहत केंद्र सरकार से 3.51 लाख मेट्रिक टन मुंग खरीदी को मंजूरी मिली है। वही मोहन सरकार 8 लाख मेट्रिक टन, टोटल उपार्जन का 40 प्रतिशत मुंग खरीदी की मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखेगी।
कुल मिलाकर मोहन सरकार के इस फैसले से प्रदेश के किसानों को आने वाले समय में बड़ी राहत मिलने वाली है।