MP: लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में CM मोहन यादव, किया बड़ा ऐलान

मीसाबंदियों के सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फ्री इलाज के लिए 70 वर्ष से ऊपर के लोकतंत्र सेनानियों को आयुष्मान कार्ड देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि, प्रदेश के लोकतंत्र सेनानियों को इलाज के लिए बड़े अस्पताल या शहर जाने के लिए एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
आपातकाल के 50 साल पर मुख्यमंत्री निवास में सीएम मोहन यादव और कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत की उपस्थित में लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमे लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा बड़े मिया तो बड़े मिया , छोटे मिया सुभानअल्लाह। कांग्रेस की मानसिकता अब तक नहीं सुधरी। आज के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पूरा देश देख रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया, लेकिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से लेकर ट्रम्प तक जो नहीं बोल पाए वो बात हमारे देश के नेताओं ने बोलकर सेना पर सवाल उठाए। देश लोकतंत्र सेनानियों द्वारा 50 साल पहले किए गए कामों को याद रखेगी।
मीसाबंदियों के सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फ्री इलाज के लिए 70 वर्ष से ऊपर के लोकतंत्र सेनानियों को आयुष्मान कार्ड देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोकतंत्र सेनानियों को इलाज के लिए बड़े अस्पताल या शहर जाने के लिए एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं रोजगार संबंधी योजनाओं में पात्रता पाए जाने पर उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
कार्यक्रम में हरियाणा के पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, मंत्री कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी, सांसद आलोक शर्मा मौजूद रहे।