MP: जापान में उद्योगपतियों के लिए रेड कार्पेट बिछाएगी सरकार, CM मोहन यादव का खास प्लान तैयार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव चार दिवसीय दौरे पर जापान जा रहे हैं। वह भोपाल में होने वाले ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट के लिए जापानी उद्योगपतियों से मिलेंगे। साथ ही मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर बात करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चार दिन के लिए अपने दूसरे विदेश दौरे पर जा रहे हैं। सीएम मोहन 28 जनवरी से 31 जनवरी तक जापान की यात्रा पर होंगे। इस दौरे में वे जापान के टोक्यो, ओसाका और कोबे जैसे प्रमुख शहरों में मध्यप्रदेश के लिए निवेश की संभावनाओं को खोजेंगे।
जापान के दौरे में मुख्यमंत्री वहां के स्थानीय उद्योगपतियों से मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर वन—टू—वन बात करेंगे। मुख्यमंत्री 24 और 25 फरवरी को भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए इन्वेस्टर्स को आमंत्रित भी करेंगे। सीएम मोहन यादव ने कहा कि जापान अपनी टेक्नोलॉजी को लेकर दुनिया में अलग पहचान रखता है। वहां के लोग मध्य प्रदेश से जुड़े इसके लिए मेरी जापान यात्रा है।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री 28 जनवरी से 31 जनवरी तक जापान में होंगे। सीएम मोहन यादव 11:30 बजे भारतीय दूतावास में आयोजित रोड-शो सेलिब्रेटिंग इंडिया-जापान रिलेशनशिप : मध्यप्रदेश निवेशक बैठक में शामिल होंगे। वे उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे। दोपहर 1:30 से 3 बजे तक उद्योगपतियों से वन-टू-वन मीटिंग करेंगे। इसके बाद सीएम मोहन यादव दोपहर 3:30 बजे भारतीय राजदूत के निवास पर आयोजित भोज में शामिल होंगे।