एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

CM मोहन यादव की गोवर्धन पूजा, अपने हाथों से की गौ सेवा

प्रदेश भर में गोवर्धन पूजा का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री निवास भी गोवर्धन पूजा के रंग में रंगा हुआ नजर आया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने न सिर्फ विधि विधान से गोवर्धन पूजा की बल्कि गाय की बछिया को गोद में लेकर लाड करते भी नजर आए।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सीएम आवास स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा की। यहां उन्होंने विधि विधान पूर्वक मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना की।

सीएम मोहन यादव की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वे गौ माता के साथ नजर आ रहे हैं। गाय की बछिया को गोद में लेकर दुलारते हुए दिख रहे है, उन्होंने हिंदू धर्म के मुताबिक गाय माता को घर की पहली रोटी खिलाई।

सीएम मोहन यादव गोवर्धन पूजा की बधाई देते हुए कहा हमारी संस्कृति ‘उत्सव प्रधान’ संस्कृति है। हमारे वेदों में कहा गया है “गावो विश्वस्य मातरः” गाय संसार की माता है। प्रदेश सरकार गौवंश के संरक्षण के लिए तेज गति से कार्य कर रही है।

गौरतलब है कि, मोहन यादव को गाय से बेहद प्रेम है, उन्होंने अपनें निवास पर विशेष किस्म की गाय पाल रखी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button