CM मोहन यादव ने किया भूतपूर्व सैनिक सम्मान, बोले- युद्ध में अब हम घर में घुसकर मारते हैं

राजधानी भोपाल में 3ईएमई सेंटर में भूतपूर्व सैनिक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसे सीएम डॉ मोहन यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि, अब हम सिर्फ युद्ध का जवाब ही नहीं देते बल्कि घर में घुसकर मारते हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना का मनोबल बढ़ा है। सेना को नवीन तकनीक का नवीनतम हथियार उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने विदेशी हथियारों पर भारतीय सेना की निर्भरता कम करते हुए स्वदेशी लड़ाकू विमान और हथियार निर्माण पर विशेष ध्यान दिया है। अब हम सिर्फ युद्ध का जवाब ही नहीं देते बल्कि घर में घुसकर मारते हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, भूतपूर्व सैनिकों की देश भक्ति और समर्पण में वर्तमान सेना की नींव रखी है। जब भी मौका पड़ा आप सभी ने वीरता और शौर्य का परिचय देकर भारतीय लोकतंत्र की रक्षा की है। भारत के साथ और भी देश आजाद हुए थे। लेकिन वर्तमान समय में विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र यदि जीवित है तो यह भारतीय सेना के कारण ही संभव हुआ है। सेना ने देश की सीमाओं रक्षा कर लोकतंत्र को जीवित रखा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय सेना के भूतपूर्व सैनिकों के अविस्मरणीय योगदान के लिए प्रदेश की जनता की ओर से अभिनंदन किया।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो राजधानी भोपाल में 3ईएमई सेंटर में भूतपूर्व सैनिक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसे सीएम डॉ मोहन यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि, अब हम सिर्फ युद्ध का जवाब ही नहीं देते बल्कि घर में घुसकर मारते हैं।