MP में BJP स्थापना दिवस को लेकर बड़ा प्लान, प्रदेश कार्यालय में बनी अहम रणनीति

भारतीय जनता पार्टी अपना स्थापना दिवस पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाएगी, बीजेपी स्थापना दिवस पर हर बूथ पर कार्यक्रम होगा, 8 और 9 अप्रैल को सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, वही प्रत्येक घर पर बीजेपी का झंडा लगाया जाएगा।
मध्यप्रदेश के सभी भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, संभाग और जिला प्रभारी, प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई। प्रदेश भाजपा कार्यालय में सोमवार को करीब 3 घंटे चली बैठक में संगठनात्मक कार्यक्रम और अभियानों को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में तय हुआ कि 6 अप्रैल को बीजेपी स्थापना दिवस पर हर बूथ पर कार्यक्रम होंगे। प्राथमिक सदस्यों के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। जिसके तहत हर घर पर झंडा भी लगाएंगे। 8 और 9 अप्रैल को सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन होगा। 7 से 12 अप्रैल तक गांव बस्ती चलो अभियान चलेगा। 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर व्याख्यान समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। वन नेशन वन इलेक्शन अभियान के तहत जागरूकता का काम किया जा रहा है।
बैठक में सीएम डॉ. मोहन यादव, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मुख्य रूप से मौजूद थे।