एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP में धनतेरस और दिवाली का उत्साह, BJP कार्यालय में मना दीप पर्व

मध्य प्रदेश समेत देशभर में धनतेरस की धूम है। प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय में धनतेरस पूजन किया। इसके बाद कार्यालय में आतिशबाजी की गई। नेताओं ने जमकर पटाखे फोड़े। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रदेशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी है।

मंगलवार को धनतेरस के मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूजा की गई। इस दौरान संगठन महामंत्री हितेंद्र शर्मा और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। धनतेरस पूजन के बाद नेताओं ने पटाखे फोड़ें। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दीवाली की बधाई दी। वहीं उन्होंने अजय सिंह राहुल भैया के बयान पर पलटवार किया है। वीडी शर्मा ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव के समय हमने कहा था कि कांग्रेस की लीडरशिप अप्रासंगिक हो गई है। कांग्रेस की हर जगह यही हालत है, ये सब एक दूसरे के चट्टे बट्टे हैं, इनका यही हाल रहा है। हम तो सक्रिय राजनीति करते हैं। सदस्यता अभियान में हम जहां कमजोर हैं वहां मजबूती की पृष्ठभूमि तैयार कर दी है। उन्होंने कांग्रेस की कार्यकारिणी पर भी निशाना साधा हैं।

उन्होंने कहा कि, पार्टी अपना अस्तित्व खो रही है। वहीं बजरंग दल के पोस्टर पर कहा कि बिल्कुल ठीक लिखा है। भारत की संस्कृति कहती है विश्व एक परिवार है, हम इसी पर काम करते हैं। अपने विचार को बढ़ाने जो करना है वो करेंगे। वीडी शर्मा ने बताया कि ‘रन फॉर यूनिटी’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर किया गया है। 31 अक्टूबर को दीपावली होने के चलते इसका आयोजन किया जा रहा है। पीएम मोदी ने पूरे देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया है।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्य प्रदेश समेत देशभर में धनतेरस की धूम है। प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय में धनतेरस पूजन किया। इसके बाद कार्यालय में आतिशबाजी की गई। नेताओं ने जमकर पटाखे फोड़े। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रदेशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button