MP: राघौगढ़ डायरीज का दिग्विजय सिंह ने किया विमोचन, किताब ने जीता दिल

मध्य प्रदेश की राजनीति में राघोगढ़ का अपना एक अहम योगदान है, जहां राघौगढ़ के इसी योगदान को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने किताब में लिखा है। वहीं अब लक्ष्मण सिंह की लिखी किताब राघौगढ़ डायरी का विमोचन दिग्विजय सिंह ने किया है।
डेली कॉलेज में आयोजित हुए विमोचन समारोह के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, पत्नी अमृता सिंह के साथ मौजूद रहे, जहां उन्होंने अपने भाई लक्ष्मण सिंह की लिखी किताब राघौगढ़ डायरीज का विमोचन किया। इस दौरान दिग्विजय सिंह किताब पर अपनी बात रखी है।
किताब लिखने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने बताया की किताब में राघवगढ़ के बारे में जानकारी दी गई है, जहां राघवगढ़ के राजनीतिक इतिहास के साथ-साथ अलग-अलग तरह की बात इस किताब में सम्मिलित है।
किताब विमोचन समारोह में साहित्यकारों की बड़ी संख्या मौजूद रहे, जहां सभी ने किताब की जमकर सराहना की है।
 
				 
					



