एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP में कांग्रेस को ज़िंदा करेंगे दिग्विजय सिंह, शुरू हुआ राजा साहब का मिशन

मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर पुनर्गठित करने की कवायद तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय दो दिवसीय सीहोर जिले के दौरे पर हैं। यहां इच्छावर विधानसभा अंतर्गत खेरी गांव में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह दिग्विजय सिंह ने डोर-टू-डोर जनसम्पर्क किया। 

मध्य प्रदेश कांग्रेस के संगठनात्मक पुनर्गठन की शुरुआत अब कागज़ों से निकलकर जमीन पर दिखाई देने लगी है। पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह खुद डोर-टू-डोर संपर्क में उतर आए हैं। सीहोर जिले के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे दिग्विजय सिंह ने इच्छावर विधानसभा के खेरी गांव में रात गुजारने के बाद सुबह गांव की गलियों में पैदल घूमते हुए ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।

दिग्विजय सिंह ने हर वर्ग के लोगों से बातचीत की और उनकी रोजमर्रा की समस्याएं ध्यान से सुनीं। पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों पर ग्रामीणों ने अपनी पीड़ा खुलकर रखी। दिग्विजय सिंह ने इस दौरान मनरेगा मजदूरों से भी मुलाकात की है। उन्होंने श्रमिकों को मनरेगा अधिनियम में किए गए हालिया बदलावों की जानकारी दी।

चौपाल के बाद दिग्विजय सिंह ने गांव में ही रात्रि विश्राम किया और अगली सुबह फिर से घर-घर जाकर संवाद किया। कुल मिलाकर, दिग्विजय सिंह का यह जमीनी दौरा कांग्रेस के बदले हुए सियासी तेवरों का संकेत देता है। संगठन को फिर से खड़ा करने के लिए कांग्रेस अब सीधे जनता के बीच उतर चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button