MP: दिग्विजय सिंह को मुस्लिम आबादी की चिंता, बोले- हिन्दू की तुलना में घटी संख्या

कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुसलमानों की घटती आबादी को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, आरएसएस लगातार यह प्रचार करता है कि मुसलमानों की आबादी बढ़ रही है, जबकि सच्चाई यह है कि हिंदुओं की तुलना में मुस्लिम आबादी घटी है। दिग्विजय सिंह ने आरएसएस पर दंगे भड़काने के आरोप भी लगाए। इस पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
दरअसल झाँसी में दिग्विजय सिंह ने कहा कि “आरएसएस कहता है मुस्लिमों की आबादी बढ़ रही है, लेकिन हकीकत ये है कि हिंदुओं से ज्यादा मुस्लिमों की आबादी घटी है। दिग्विजय के इस बयान पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने करारा पलटवार किया।रामेश्वर शर्मा ने कहा— “दिग्विजय सिंह बहुरूपिया हैं, कभी आतंकवादियों के समर्थन में बोलते हैं, कभी मुसलमानों की संख्या पर चिंता जताते हैं। अगर पाकिस्तान से इतना प्रेम है तो वहाँ जाकर डेरा डाल दें। इतना ही नहीं विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय से पूछ लिया कि आप आपके पिताजी के कितने बेटे थे
रामेश्वर शर्मा ने आगे कहा कि, आरएसएस राष्ट्र सेवा का प्रतीक है। यह संगठन 100 साल से गरीबों की सेवा और भारत माता की जय का संदेश दे रहा है। दिग्विजय सिंह संघ की ताकत को खत्म नहीं कर सकते। तो दिग्विजय सिंह के बयान पर छिड़ा यह सियासी घमासान अब और तेज होता दिख रहा है। कांग्रेस जहां आरएसएस को निशाना बना रही है, वहीं बीजेपी नेता इसे राष्ट्रविरोधी सोच बता रहे हैं। आने वाले दिनों में यह विवाद और गरमा सकता है।