MP: बाबा साहेब अंबेडकर को लेकर सियासी घमासान, वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना

बाबा साहेब अंबेडकर को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस, गांधी परिवार और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह के आरोप पर कहा कि, कांग्रेस देश में नकरात्मक माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व देश में हम सब मिलकर काम कर रहे हैं।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, दिग्विजय सिंह कह रहे है कि- गांधी जी ने कहा था, बाबा साहब को संविधान सभा का अध्यक्ष बनाना चाहिए। वे कह रहे हैं कि बाबा साहेब का कई बार अपमान किया गया। मैं पूछना चाहता हूं- किसने बाबा साहब का अपमान किया है। दिग्विजय सिंह इस बात को साफ करें।
वीडी शर्मा ने कहा कि, दिग्विजय ने झूठ परोसने का काम किया है। कांग्रेस ने देश में झूठ छल कपट की राजनीति का माहौल बनाया है। गांधी परिवार को भारत रत्न मिला पर बाबा साहेब को भारत रत्न क्यों नहीं दिया। उनकी पंच तीर्थ का विकास सिर्फ बीजेपी और मोदी शाह ने किया है। एमपी में सुन्दर लाल पटवा सरकार ने बाबा साहेब की जन्म स्थली का जीर्णोद्धार किया। धारा 370 से मुक्ति देने का काम अमित शाह ने किया। धारा 370 में सफाई कर्मियों के जीवन में बदलाव आया है।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो बाबा साहेब अंबेडकर को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस, गांधी परिवार और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह के आरोप पर कहा कि, कांग्रेस देश में नकरात्मक माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व देश में हम सब मिलकर काम कर रहे हैं।