MP के मक्सी में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद, सियासत का सिलसिला शुरू

शाजापुर जिले के मक्सी में दो पक्षों में तनातनी के बाद पथराव और फायरिंग करने की घटना सामने आई है। घटना बुधवार देर शाम की बताई जा रही है जिसमें सात लोग घायलो गए, वही एक शख्श की मौत की खबर है। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मामले को शांत करा दिया है। वही घटना को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस ने सवाल खड़े करते हुए सीएम मोहन यादव पर निशाना साधा है.
मक्सी में बुधवार देर शाम दो पक्षों के बीच कहासुनी के वाद विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में पथराव के साथ फायरिंग हो गयी। जानकारी के अनुसार घटना में सात लोग घायल हो गए वही एक व्यक्ति की मौत की खबर है। घटना में गंभीर रूप से घायलों को इंदौर के लिए रेफर कर दिया गया है। वही घटना के बाद भारी पुलिस बल मोके पर पहुंचा और मामले को शांत कराया।
घटना को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने शाजापुर हिंसा पर पुलिस पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि, मक्सी में बीजेपी सदस्यता अभियान के दौरान हुआ विवाद बड़ी साम्प्रदायिक घटना बन गई। इससे पूरे क्षेत्र में भय और आतंक का माहौल निर्मित हो गया है। मुख्यमंत्री लचर कानून व्यवस्था के चलते गृह विभाग से अपना मोह छोड़े और किसी योग्य व्यक्ति को गृह मंत्रालय सौंपे.
वही मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियो मामले की प्रारंभिक जानकारी लेकर तहकीकात शुरू कर दी है। वही पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को दखते हुए भारी पुलिस बल को तैनात करते हुए शांति भंग करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है।
बता दे की यह घटना एक कांग्रेस नेता के बीजेपी की सदस्यता लेने से जुड़ा हुआ है, जिसके बाद यह विवाद देखने को मिला है।