MP: कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना का जुदा अंदाज, नातिन के साथ लगाए कुश्ती के दांव-पेंच

मध्यप्रदेश कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना का जुदा अंदाज देखने को मिला, मत्रीजी अपने नातिन के साथ मस्ती करते हुए और कुश्ती के दांव पेंच आजमाते हुए नजर आए, कृषि मंत्री का ये अंदाज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बच्चों के साथ हर कोई बच्चा हो जाता है, और बात जब अपने नाती पोते की हो तो फिर हर किसी का बचपना लौट आता है, मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना जब अपने नाती से मिले तो वे अपना बचपना नहीं रोक पाए , फिर क्या था मंत्रीजी भी नाती के साथ कुश्ती के दांव पेंच लगाने लग गए।
दरअसल, कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना मुरैना प्रवास पर पहुंचे. सियासत से थोड़ा समय मिला तो मंत्रीजी अपने निवास पर नाती के के साथ मस्ती करने लग गए.
कार्यकर्ता मंत्री एदल सिंह कंसाना से मुलाकात करने पहुंचे तो उनका ये अंदाज देखर वे भी हैरान रह गए। वही ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।