एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का जुदा अंदाज, गोवर्धन पूजा में बांधा समा

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का अलग अंदाज देखने को मिला।गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत दिवारी गीत पर ढोल बजाकर जमकर थिरके।

दिवाली के मौके पर मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने राज्य में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया। सरकार के सभी मंत्री अपने-अपने अंदाज में गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए । इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का राज्य स्तरीय गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में अलग अंदाज देखने को मिला । मंत्री गोविंद सिंह राजपूत दिवारी गीतों पर ढोलक की थाप पर जमकर थिरके। जरा आप भी देखिए मंत्रीजी का ये अंदाज।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि गोवर्धन पूजा हमारी संस्कृतक धार्मिक संपन्नता का प्रतीक है यह पूजन हमारा और प्रकृति का संबंध दिखता है मध्य प्रदेश सरकार तथा हमारे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा संपूर्ण प्रदेश में गोवर्धन पूजा एवं गौ पूजा के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं ताकि नागरिकों को पुरातन परंपरा और संस्कृति से जोड़ा जा सके।

बता दे कि जिला गौपालन एवं पशुधन संवर्धन समिति द्वारा जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा एवं गौपूजा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मंत्री राजपूत ने विधि विधान से गोमाता की पूजा अर्चना कर गोवर्धन पूजा की। इस मौके परबड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button