Haryana में हुई BJP की जीत, वीडी शर्मा बोले-जनता ने राहुल गांधी की जलेबी बना दी

हरियाणा में एक बार फिर BJP की रिकॉर्ड जीत हुई है, जहां BJP को पूर्ण बहुमत मिला है। इसी के साथ, BJP ने एक खास रिकॉर्ड हरियाणा में कायम किया है, जहां BJP ने लगातार 3 बार सरकार बनाने में सफलता हासिल की है।
मध्यप्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, हरियाणा में ऐतिहासिक बहुमत मिला। जम्म कश्मीर में भी पार्टी मजबूत हुई है। पीएम मोदी के नेतृत्व को अमित शाह, जेपी नड्डा की रणनीति और कार्यकर्ताओं की मेहनत से हरियाणा की जनता ने राहुल गांधी की जलेबी बना दी है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश के आरोप पर बोले- 9 बजे क्या बोल रहे थे। अब हार, नाकामी, अपने नेता की नाकामी का ठीकरा फोड़ रहे हैं। परिवार वाद, जातिवाद, गुंडिज्म को आइना दिखाया है। किसान, गरीबों ने आशीर्वाद दिया है। हरियाणा चुनाव में जीत पर बीजेपी जश्न मना रही है। लोगों को जलेबी खिलाई गईं।