MP: वंदे मातरम पर सियासी संग्राम, हेमंत खंडेलवाल का कांग्रेस पर बड़ा हमला

वन्दे मातरम पर सियासत तेज हो गई है, इंदौर में कांग्रेस पार्षद द्वारा वन्दे मातरम का विरोध अब बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है… भिण्ड दौरे पर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इस मामले पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने साफ कहा, वन्दे मातरम का विरोध, देश के शहीदों का अपमान है…
भिण्ड में संगठनात्मक दौरे पर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इंदौर के वन्दे मातरम विवाद को लेकर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला…खंडेलवाल ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी कांग्रेस वन्दे मातरम और राष्ट्रभक्ति की भावना से खुद को नहीं जोड़ पाई है…उन्होंने याद दिलाया कि भारत सरकार द्वारा पूरे साल वन्दे मातरम के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए गए…इसके बावजूद कांग्रेस की महिला पार्षद द्वारा वन्दे मातरम में शामिल न होना… उन शहीदों का अपमान है जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए…
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दो टूक कहा कि देश धर्म और संप्रदाय से ऊपर है , और जो भी वन्दे मातरम का विरोध करता है, वह देश की भावनाओं के खिलाफ खड़ा होता है। खंडेलवाल ने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि खुद को राष्ट्रवादी बताने वाली पार्टी को अपनी पार्षद पर कार्रवाई करनी चाहिए।
कुल मिलाकर वन्दे मातरम को लेकर छिड़ी यह सियासी बहस अब और तेज होने के आसार हैं…बीजेपी जहां इसे राष्ट्रभक्ति से जोड़ रही है… वहीं कांग्रेस निष्कासन की बात कह रही है।



