एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: राघोगढ़ में बेमौसम बारिश से फसलें बर्बाद, MLA जयवर्धन सिंह ने उठाई किसानों की आवाज

राघोगढ़ के किसानों पर मौसम की मार भारी पड़ गई है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी फसलों को बर्बाद कर दिया है। ऐसे में किसानों की चिंता को लेकर राघोगढ़ के विधायक जयवर्धन सिंह सामने आए हैं। उन्होंने कलेक्टर को पत्र लिखकर तुरंत सर्वे और मुआवजे की मांग की है।

राघोगढ़ क्षेत्र में अचानक बदले मौसम ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, चना और सरसों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। खेतों में तैयार खड़ी फसलें गिरकर खराब हो गई हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

इसी बीच किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए राघोगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर तत्काल फसल नुकसान का सर्वे कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन जल्द से जल्द प्रभावित किसानों का आंकलन करे और उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए।

जयवर्धन सिंह ने मुख्यमंत्री से भी अपील की है कि किसानों की स्थिति को देखते हुए संवेदनशीलता के साथ कदम उठाए जाएं, ताकि उन्हें राहत मिल सके। फिलहाल अब देखना होगा कि प्रशासन कितनी तेजी से सर्वे कराकर किसानों को राहत पहुंचाता है। लेकिन एक बात साफ है कि मौसम की इस मार ने राघोगढ़ के किसानों की मुश्किलें जरूर बढ़ा दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button