एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: गुना में गरजे जयवर्धन सिंह, कलेक्टर कार्यालय पर हल्ला बोल प्रदर्शन

गुना में किसानों के मुद्दे पर सियासत गरमा गई है। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने किसानों की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट का घेराव कर सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। इस दौरान जयवर्धन सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी तंज कसा है.

गुना में गुरुवार को किसानों के समर्थन में कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के नेतृत्व  हनुमान चौराहे से शुरू हुआ ये आंदोलन धीरे-धीरे विशाल जनसैलाब में बदल गया। पहले आमसभा का आयोजन हुआ, जहां नेताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा…इसके बाद हजारों की संख्या में किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट आए और जमकर नारेबाजी की है।

जयवर्धन सिंह ने किसानों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए कांग्रेस ने प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि, भाजपा के राज में किसान लगातार परेशान हो रहा है। अब तक समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू नहीं हो पाई है, जबकि पड़ोसी जिले भोपाल और राजगढ़ में खरीदी शुरू हो गई है। गुना में अब तक स्लॉट बुकिंग तक शुरू नहीं हो पाई है।

जयवर्धन ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसते हुए कहा सांसद केंद्र में मंत्री हैं, लेकिन किसान उनकी प्राथमिकता नहीं हैं। अलग अलग मुद्दों रील वीडियो जारी करते हैं, लेकिन किसानों के मामले पर अभी तक उन्होंने एक शब्द नहीं कहा। मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री खुद को किसान पुत्र बताते हैं, लेकिन उनके राज में ही किसानों की सबसे ज्यादा दुर्दशा हो रही है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने साफ चेतावनी दी है कि अगर 15 अप्रैल तक गेहूं खरीदी शुरू नहीं हुई और किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button