एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: शिर्डी साई बाबा के दर पर जयवर्धन सिंह, प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना

मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और राघोगढ़ से विधायक जयवर्धन सिंह ने शिर्डी पहुंचकर साई बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। जयवर्धन सिंह ने साई बाबा की आरती में शामिल होकर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली कि कामना की है। इस दौरान उनके साथ कई वरिष्ठ और युवा नेता भी मौजूद रहे।

पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह शिर्डी पहुंचे, जहां उन्होंने श्रद्धा भाव से साई बाबा के दर्शन किए और मंदिर परिसर में आरती में भाग लिया। जयवर्धन सिंह ने साई बाबा के चरणों में प्रदेश की तरक्की, शांति और खुशहाली कि कामना की है।

आरती के बाद उन्होंने श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की और मंदिर की व्यवस्थाओं कि सराहना की है। इस अवसर पर विधायक हेमंत ओंगले और युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता सुवेग राठी, जयवर्धन सिंह के साथ मौजूद रहे।

आस्था और विश्वास के इस पावन अवसर पर जयवर्धन सिंह की शिर्डी यात्रा को आध्यात्मिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। प्रदेश की खुशहाली की कामना के साथ उनका यह दौरा चर्चा में बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button