जयवर्धन सिंह के बेटे सहस्त्राजय का अनूठा शिक्षक दिवस, दादा दिग्विजय सिंह से लिया आशीर्वाद

पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के बेटे सहस्त्रजय ने अनूठे अंदाज में शिक्षक दिवस मनाया। सहस्त्राजय ने अपने अपने खा दाता दिग्विजय सिंह से मुलाकात की और शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद लिया। अपने पोते का ये अंदाज़ देख दिग्विजय सिंह भी बेहद खुश हुए ।
किसी भी बच्चे के जीवन में पहला शिक्षक उसके माता पिता या दादा दादी होते है। जो व्यक्ति की नीव को निर्धारति करते है। शिक्षक दिवस पर देशभर में शिक्षकों का सम्मान किया गया लेकिन मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के 7 वर्षीय बेटे सहस्त्राजय ने अलग अंदाज में शिक्षक दिवस मनाया। सहस्त्राजय अपने खा दाता यानि दादा दिग्विजय सिंह से मुलाकात करने पहुंचे और आशीर्वाद लिया।
ससस्त्राजय ने अपने दादा दिग्विजय को उपहार स्वरुप अपने हाथों से बनाया ग्रीटिंग कार्ड और गुलाब दिया। पोते का ये प्यार देख दिग्विजय बेहद खुश नजर आए। इस दौरान दिग्विजय ने अपने मित्रों से पोते की मुलाकात कराई। वही दादा और पोते का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।